बीकानेर: अब ये रेल फाटक वाहनों के आवागमन के लिएरहेगा स्थाई रूप से बंद, पढ़ें ये खबर
बीकानेर। रतनगढ़-बीकानेर रेल खंड पर रेलवे प्रशासन ने गाढ़वाला के समीप स्थित समपार संख्या 258 (किमी 446/1-2) को वाहनों के आवागमन के लिए अब स्थाई रूप से बंद कर दिया है।
सुरक्षा और तकनीकी कारणों से लिए गए इस निर्णय के बाद अब इस मार्ग से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। स्थानीय निवासी और वाहन चालक अब गाढ़वाला यार्ड के पास स्थित समपार संख्या 257 (किमी 445/2-3) या अन्य निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्देशों का पालन करें।




