इतने घंटे रहेगा खग्रास चन्द्र ग्रहण, इतने बजे शुरू होगा सूतक

इतने घंटे रहेगा खग्रास चन्द्र ग्रहण, इतने बजे शुरू होगा सूतक

बीकानेर। खग्रास चन्द्र ग्रहण रविवार रात को होगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना भारत सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगी। ग्रहण स्पर्श रात 9:57 बजे, ग्रहण मोक्ष 1:27 बजे (मध्यरात्रि बाद) होगा। कुल अवधि लगभग 3 घंटे 30 मिनट की होगी। सूतक दोपहर 12:57 बजे से आरंभ होगा। ग्रहण काल में श्रद्धालु लोग घरों और मंदिर परिसरों में हवन, मंत्र-जाप, भजन-कीर्तन और पाठ करेंगे। कई स्थानों पर सामूहिक दान-पुण्य और धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन भी होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ग्रहण का स्पर्श ईशान दिशा से और मोक्ष वायव्य दिशा की ओर होगा। यह ग्रहण पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र और कुंभ राशि में घटित होगा, जो इन जातकों के लिए कष्टप्रद रहेगा। ग्रहण मोक्ष के बाद श्रद्धालु लोग पवित्र नदियों व सरोवरों में स्नान कर ईश्वर चिंतन, इष्टदेव उपासना और यथोचित दान-पुण्य करेंगे। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग इस ग्रहण के दौरान विशेष उपकरणों की मदद से स्पर्श, मध्यकाल और मोक्ष के अद्भुत दृश्य देखेंगे और कैमरे में कैद करेंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के…

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है।…

    You Missed

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम