बीकानेर : सडक़ किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

बीकानेर : सडक़ किनारे चल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
बीकानेर। जसरासर क्षेत्र के पोलेरा चौक पर एक सडक़ हादसे में एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने सडक़ किनारे चल रहे खेमाराम पुत्र मांगीलाल को टक्कर मार दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, इतनी जोरदार थी कि युवक सडक़ पर गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल खेमाराम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरासर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा