जिम जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरे का इलाज जारी

जिम जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरे का इलाज जारी

बीकानेर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें एक हादसा रायसर के पास हुआ और दूसरा उदयरामसर गांव से आगे हुआ। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे देशनोक के 2 युवक स्कूटी पर बीकानेर आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी, जिससे एक युवक को कुचल दिया। दूसरा युवक भी घायल हो गया। जिसे कुचला गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहुत ही दर्दनाक तरीके से कुचल गए इस युवक के शव को मुश्किल से परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

यह हादसा धारणिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह हुआ, जब देशनोक निवासी दिनेश खत्री और उसका दोस्त रमेश हमेशा की तरह बीकानेर के पवनपुरी स्थित जिम में एक्सरसाइज करने के लिए स्कूटी से रवाना हुए थे। धारणिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश खत्री पुत्र रामानन्द निवासी सदर बाजार देशनोक की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश पाणेचा पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से देशनोक में शोक की लहर है। दोनों मित्र हमेशा बीकानेर की एक जिम में आते थे।

देर रात स्लीपर बस ने ली जान

 बीकानेर की तरफ स्लीपर बस और बाइक की टक्कर हो गई।
बीकानेर की तरफ स्लीपर बस और बाइक की टक्कर हो गई।

गुरुवार देर रात रायसर से आगे बीकानेर की तरफ स्लीपर बस और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार रायसर निवासी भादर सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नापासर एसएचओ जसवीर कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। गाड़ियों को सड़क से दूर करवाकर जाम खुलवाया। स्लीपर बस को क्रेन की मदद से थाने लाया गया। वहीं मृतक के शव को नापासर अस्पताल मे रखवाया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया