बीकानेर में इस जगह सूने घर से चोर ले गए लाखों के आभूषण और नगद रुपए

बीकानेर में इस जगह सूने घर से चोर ले गए लाखों के आभूषण और नगद रुपए

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सर्वोदय बस्ती में चोरों ने एक सूने घर में हाथ साफ किया है, जहां से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सर्वोदय बस्ती में लक्ष्मी वूलन मिल के पीछे रहने वाले राजकुमार बिस्सा के घर में चोरी हुई है। बिस्सा ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें कहा गया है कि बुधवार को बिस्सा और उसके घर सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वापस लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा हुआ है। इस पर दोनों तुरंत पड़ौस के लोगों को बुलाया। पता चा कि घर में चोरी हुई है। सामान बिखरा हुआ था, अलमारी भी खुली थी। इस पर पता चला कि चोर घर में रखा सोने चांदी का आभूषण लेकर फरार हो गया है। इसके अलावा करीब आठ हजार रुपए नगद भी पड़े थे, जो चोरी हो गए। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस अभय कमांड के सीसीटीवी फुटेज से कड़ी जोड़ सकती है। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे