घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, रात पूरा परिवार सो गया, सुबह उठा तो उड़ गये सभी के होश

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, रात पूरा परिवार सो गया, सुबह उठा तो उड़ गये सभी के होश

शादी से एक रात पहले घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। घर में दो लड़कियों की शादी थी, जिनके लिए सोने-चांदी के जेवरात लाकर रख थे। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में श्रीभगवान निवासी जोगीवाला, लालगढ़ जाटान (श्रीगंगानगर) ने बताया कि 13 नवंबर को घर में उनकी दोनों बेटियों की शादी थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रात में पूरा परिवार सो रहा था। इसी बीच रात के करीब 2 बजे चोर घर की छत पर चढ़कर कमरे में घुसे। कमरों में रखे 6 सूटकेस उठाकर छत पर ले गए। एक सूटकेस में दुल्हनों के लिए रखे करीब 10 तोले सोने के जेवरात, 15 तोले चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए कैश थे। चोरों ने छत पर ही सूटकेस खोले और जेवरात निकालकर फरार हो गए। सूटकेस में रखे कपड़े व अन्य सामान छत पर बिखेर गए।

सुबह करीब 4 बजे परिवार के लोगों की नींद खुली तो छत पर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घर में चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद श्रीभगवान ने लालगढ़ जाटान पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

  • Related Posts

    40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

    40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र के अजीतपुरा के पास नहर में बोलेरो गिरने से लापता हुए…

    बीकानेर में इस जगह दुकान का ताला तोड़ 27 हजार रुपए ले गए चोर

    बीकानेर में इस जगह दुकान का ताला तोड़ 27 हजार रुपए ले गए चोर बीकानेर। गंगाशहर की खेतेश्वर बस्ती स्थित एक दुकान में चोरी होगई। अज्ञात चोर दुकान का ताला…

    You Missed

    40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

    40 घंटे बाद दो और युवकों के शव बरामद, पांचों युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह दुकान का ताला तोड़ 27 हजार रुपए ले गए चोर

    बीकानेर में इस जगह दुकान का ताला तोड़ 27 हजार रुपए ले गए चोर

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर