बीकानेर: मकान मालिक दिल्ली गई थी, वापस लौटी तो गायब थे लाखों के जेवरात

बीकानेर: मकान मालिक दिल्ली गई थी, वापस लौटी तो गायब थे लाखों के जेवरात
बीकानेर। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। एक मकान की मालकिन अपने काम से दिल्ली गई हुई थी, वापस लौटी तो देखा घर में चोरी हो गई है। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोर ले गए। घर के ताले भी टूटे हुए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के चौथे सेक्टर में रहने वाली निशा सिंह ने एफआईआर में कहा है कि वो पांच जनवरी से करीब एक महीने तक दिल्ली में थी। रविवार को वो अपने घर पहुंची तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। आलमारी को चैक किया तो उसमें सोने-चांदी के आभूषण नदारद थे। निशा सिंह ने बतााया कि उसके यहां से पंद्रह हजार रुपए कैश, चांदी के बीस-पच्चीस सिक्के, जिसमें कुछ दस ग्राम के तो कुछ पांच ग्राम के थे। इसके अलावा सोने की अंगूठी दो, चांदी की पायल चार, चांदी की बिछुड़ी, चांदी का प्याला भी चोरी हो गया। इसके अलावा एक निकोन कैमरा भी चोर ले गए। एक महीने के अंतराल में हुई इस चोरी का पता लगाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। दरअसल, एक महीने के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को नहीं मिल रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अब तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा