ऑनलाइन बुकिंग कर वीकेंड पर करवाते थे रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा तो इस हालत में पकड़े 150 लड़के-लड़कियां

ऑनलाइन बुकिंग कर वीकेंड पर करवाते थे रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा तो इस हालत में पकड़े 150 लड़के-लड़कियां

जयपुर। दिल्ली रोड पर एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। रेव पार्टी में 150 युवक-युवतियां मौज-मस्ती करते मिले। पुलिस ने तस्दीक कर 63 युवकों के खिलाफ सिगरेट्स एंड अदर टोबेको प्रोडक्ट्स (कोटपा) एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की। वहीं फार्म हाउस संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि चंदवाजी थाना पुलिस ने सोडाला के शिवाजी नगर निवासी रिसोर्ट संचालक संजय लुहाड़िया और मानसरोवर में शिप्रापथ निवासी पार्टी आयोजक हर्षवर्धन सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13.39 ग्राम स्मैक, 7 हुक्का, पांच पाइप, आठ हुक्का फ्लेवर, बीयर की 506 बोतल, अंग्रेजी शराब की 17 बोतल सहित अन्य सामग्री जब्त की है। शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन नॉकआउट के तहत पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित लबाना में यह कार्रवाई की।

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आयोजक रेव पार्टी के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते थे। बुकिंग के दौरान रेव पार्टी का जिक्र नहीं होता, लेकिन खास कोड से इसमें शामिल होने वाले रेव पार्टी के संबंध में जानते थे। वीकेंड पर सुनसान स्थानों पर बने फार्म हाउस व रिसोर्ट में रेव पार्टी का आयोजन हो रहा था। सोशल मीडिया पर युवक-युवतियां एक-दूसरे को इस संबंध में सूचित करते थे। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में मादक पदार्थ सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा