शहर में इस जगह ऐप डाउनलोड करवाकर लैपटॉप-कंप्यूटर से चोरी करते थे डेटा, 3 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार

शहर में इस जगह ऐप डाउनलोड करवाकर लैपटॉप-कंप्यूटर से चोरी करते थे डेटा, 3 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार

अमेरिकी लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों ने माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन नंबर डाल रखे थे। जब अमेरिका में बैठा व्यक्ति कॉल करता तो वे खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी और लोकेशन वॉशिंगटन बताते। ठग उस कस्टमर से अल्ट्रा व्यूअर ऐप डाउनलोड कराकर उसके लैपटॉप या कंप्यूटर का एक्सेस अपने पास ले लेते थे। इसके बाद आईबीएम ऐप के जरिए कॉल अपने सुपरवाइजर को ट्रांसफर कर देते थे। फिर ये आरोपी कस्टमर की बैंक डिटेल्स और डेटा चोरी करके साइबर ठगी को अंजाम देते थे। झुंझुनूं के मंडावा में फतेहपुर बाइपास के एक होटल के कमरे में इनका कॉल सेंटर चल रहा था। DSP ग्रामीण हरिसिंह धायल ने बताया- मंडावा पुलिस ने सोमवार को होटल में दबिश दी। 3 युवतियों समेत 13 लोग अलग-अलग कमरों में लैपटॉप पर काम करते मिले। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और उत्तर प्रदेश के हैं। आरोपियों के पास से 21 लैपटॉप, 21 मोबाइल, हेडफोन और इंटरनेट के लिए इस्तेमाल किया गया राउटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर