बीकानेर के इस ज्वेलरी शोरूम में पहुंची तीन महिलाऐं सोने की चूड़ियां लेकर हुई फरार

बीकानेर के इस ज्वेलरी शोरूम में पहुंची तीन महिलाऐं सोने की चूड़ियां लेकर हुई फरार
शहर में इन दिनों चोरो के हौसले बुलंद होते ही जा रहे है। अब एक शोरूम में खरीदारी करने पहुंची महिलाऐं सोने की चूड़ियां लेकर पार हो गई। मामला केईएम रोड स्थित एक शोरूम का है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरिया हवेली के पास छींपों का मोहल्ला निवासी बलदेव सोनी की ओर से कोटगेट थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि केईएम रोड पर उसका रजवाड़ा ज्वैलर्स नाम से शोरूम है। तीन महिलाएं शाम को करीब 4:15 बजे उसके शोरूम पर खरीदारी करने आई। उन्होंने चूड़ियां दिखाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद नापसंद कर चली गई। उनके जाने के बाद सामान का मिलान किया तो चार चूड़ियां कम मिलीं जिनका वजन 40.64 ग्राम था। तीनों महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चुरा कर ले गईं। मामला दर्ज कर लिया है। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं जिससे कि महिलाओं की पहचान की जा सके।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा