गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज युवक और उसके 4 साथियों ने सिलेंडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। LPG से भरे सिलेंडर बिखर गए। गनीमत रही कि ट्रॉली पलटने के बाद सिलेंडर फटे नहीं, वरना खेत में खड़ी गेहूं और जौ की फसल में आग लग जाती। यह पूरा मामला श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान क्षेत्र का है। बाबू इण्डेन गैस एजेंसी के मालिक ऋतुराज गुर्जर ने 4 अप्रैल की शाम 5 बजे एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि वारदात के बाद युवक और उसके चार साथियों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनसे नकदी छीनने का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद से एजेंसी ने गैस की सप्लाई बंद करने की धमकी दी है।

बाबू इण्डेन गैस एजेंसी के संचालक भीमसेन गुर्जर ने बताया कि फिलहाल गैस सप्लाई जारी है। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग करवाई थी, उन्हें सिलेंडर पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मारपीट और टकराव की घटना के बावजूद यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो गांव दलियांवाली में गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जानकारी जिला गैस यूनियन को दे दी गई है और आगे का निर्णय यूनियन से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता