भीषण सड़क हादसा, एसयूवी की टक्कर से देवर-भाभी की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा, एसयूवी की टक्कर से देवर-भाभी की दर्दनाक मौत

राजस्थान के चूरू जिले में दुर्गाष्टमी के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया। एसयूवी की टक्कर से ऊंट गाड़ी में सवार देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा मंगलवार सुबह तारानगर क्षेत्र में बुचावास गांव के पास हुआ। भालेरी थाना पुलिस के मुताबिक ऊंट गाड़ी पर सवार होकर एक परिवार अपने खेत पर फसल कटाई के लिए जा रहा था। इसी दौरान तारानगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और ऊंट गाड़ी सवार देवर दुनीराम और उसकी भाभी सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 6 लोगों को तारानगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का तारानगर के अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता