बीकानेर: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे सिपाही से लेकर थानेदार तक

बीकानेर: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे सिपाही से लेकर थानेदार तक

बीकानेर। पुलिस विभाग में जल्द बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने की संभावना है, जिसमें सिपाही से लेकर पुलिस निरीक्षक तक प्रभावित होंगे। फिलहाल पुलिस विभाग कवायद में जुटा हुआ है, जिससे पुलिसकर्मियों की भी नींद उड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में एक स्थान पर पांच साल से पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जगह पर तैनात करने की कवायद चल रही है। थानों में पदस्थ ऐसे पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक व एएसआई शामिल हैं। इन सभी की जानकारी सभी थानों से मंगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पांच साल से पदस्थ पुलिसकर्मियों की सूची तैयार होने के बाद अन्यत्र स्थानांतरण किया जाएगा। स्थानांतरण की कवायद शुरू होते ही पुलिसकर्मियों की भी नींद उड़ने लगी है। उन्होंने मनचाही जगह पर पदस्थापना के लिए हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया है। हालांकि, पांच साल से पदस्थ अधिकांश पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण पुलिस कप्तान पूर्व में कर चुके हैं।

इसके बावजूद पांच साल की समय सीमा पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों की संया काफी ज्यादा है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें, तो एक ही रेंज में जमे पुलिस उप निरीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों पर तबादले की तलवार लटकी हुई है। एक ही रेंज में 20 साल से जमे या 20 साल पूरे करने वाले पुलिस निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की जानकारी मुख्यालय से मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक,बीकानेर रेंज में एक पुलिस निरीक्षक हैं, जिन्हें पुलिस निरीक्षक के पद पर रेंज में दस साल हो गए हैं। 9 पुलिस निरीक्षकों को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इन नौ पुलिस निरीक्षकों को एसआई और सीआई दोनों मिला कर 20 साल हो चुके हैं। एसआई की संया भी ठीक-ठाक है, जिन्हें एक ही रेंज में काफी समय हो गया है। ऐसे में अगर इनकी रेंज बदली गई, तो रेंज के अधिकांश थानों में पुलिस अधिकारियों के नए चेहरे देखने को मिलेंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा