बीकानेर : आज इन मार्गों पर जाने से हो सकती है परेशानी, पढ़े खबर…
बीकानेर। खेजड़ी आंदोलन को लेकर कल बीकानेर में होने वाले महापड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शालिम होंगे। महापड़ाव के लिए रविवार से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है ताकि लोगों को परेशानी ना हो। पर्यावरण सघंर्ष समिति के बैनर तले राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में आमसभा आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी के चलते बीकानेर पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर आमजन को आगाह किया है। पुलिस के अनुसार कल श्रीडूंगरगढ़-जयपुर रोड़ से आने वाले वाहन जयपुर बाईपास-नापासर चौराहा, कैमल फॉर्म शिवबॉडी चौराहा होकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश करेंगे व वाहन आईटीआई कॉलेज में खड़ें होंगे।
वहीं श्रीगंगानगर-लूणकरणसर रोड़ से आने वाले वाहन श्रीगंगानगर-बीछवाल बाईपास चोराहा-जयपुर बाईपास चौराहा व हनुमानगढ़, हरियाणा, पंजाब क्षेत्र के वाहन एक्सप्रेस वे से होकर नौरंगदेसर, जयपुर रोड़, जयपुर बाईपास, बाईपास चौराहा,नापासर चौराहा, कैमल फॉर्म, शिवबॉडी चौराहा होते हुए आईटीआई कॉलेज में वाहनों की पाकिँग करेंगे। जैसलमेर, बज्जू, कोलायत की और से आने वाले वाहन गांधी प्याऊ-शोभासर चौराहा-जैसलमेर-श्रीगंगानगर बाईपास से होकर कल्पतरू तिराहा-श्रीगंगानगर बीछवाल बाईपास चौराहा-जयपुर बाईपास चौराहा, नापासर चौराहा-कैमल फॉर्म, शिवबॉडी चौराहा-राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश करेंगे।
खाजूवाला, छतरगढ़ के मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए शोभासर चौराहा, बीछवाल बाईपास, जयपुर बाईपास, नापासर चौराहा होते हुए शिवबॉडी चौराहा होकर आईटीआई कॉलेज में वाहनों की पार्किंग करेंगे। इसी प्रकार नोखा, जोधपुर की साईड से आने वाले वाहन भीनासर चुंगी नाका,जैन कॉलेज पांच नंबर रोड़ होकर रानी बाजार ओवरब्रिज-मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश करेंगे और वाहनों की पार्किंग डूंगर कॉलेज में करेंगे।
नोखा-जोधपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को विशेष परिस्थितियों में उदयरामसर बाईपास होते हुए कैमल फॉर्म शिवबॉडी चौराहा होते हुए डूंरग कॉलेज भेजा जा सकता है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभा के बा एक जुलूस के रूप में विश्नोई धर्मशाला जाना प्रस्तावित है। ऐसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज से मेडिकल कॉलेज चौराहा,अंबेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल होते हुए बिश्नोई धर्मशाला तक जाएंगे। ऐसे में संपूर्ण रास्तों पर मार्ग डायवर्जन रहेगा।
ऐेसे में पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज से सटे हुए हुए रास्तों को छोडक़र वैकल्पिक मार्गो से अवागमन करें तथा असुविधा से बचें





