बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

बीकानेर में अंधड़ चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलेक्ट्री परिसर में वकील की चलती कार पर पेड़ गिर गया। कार में वकील का बेटा भी था। दोनों बाल-बाल बचे। हालांकि गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। शहर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। पहले बादल छाए और बारिश का मौसम हो गया। लेकिन कुछ ही देर में तेज आंधी चलने लगी। आसमान में मिट्टी का गुबार छा गया। इससे शहर में अफरा-तफरी हो गई। कलेक्ट्री परिसर एरिया से एडवोकेट जगदीश शर्मा और उनका बेटा मनीष कार से गुजर रहे थे। आंधी चलने से एक पेड़ चलती कार के अगले के अगले हिस्से पर गिरा। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हुआ। हालांकि जगदीश और मनीष बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए। ऐसे में बिजली का खंभा ठेले पर जा गिरा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कलेक्ट्री में शाम को बड़ी संख्या में ठेले लगते हैं। तेज अंधड़ का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। दुकानों-घरों के बाहर रखा सामान हवा में उड़ गया। राहगीरों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Related Posts

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर भरतपुर जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के…

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल बीकानेर। सडक़ पार कर रही एक 10 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार कार ने टक्कर…

    You Missed

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार