राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है। आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मंगलवार को झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा पानी टोंक में बरसा। इधर उत्तरी राजस्थान में मौसम साफ रहने से गर्मी तेज हो गई। श्रीगंगानगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, लेकिन शाम होने के बाद यहां भी बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने राज्य में 2 अगस्त तक बारिश का दौर चलने, जबकि उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में 30-31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना ​सिस्टम (डीप-डिप्रेशन) पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर स्थित है। मानसून ट्रफ अपनी नॉर्मल पॉजीशन से होकर इस सिस्टम तक जा रही है। इसके चलते राजस्थान में मानसून एक्टिव फेज में आ गया और तेज बारिश का दौर जारी है। अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जुलाई को बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित अन्य के लिए जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर