गीजर से 3 महीने की बच्ची की मां की मौत, नहाने गई थी

गीजर से 3 महीने की बच्ची की मां की मौत, नहाने गई थी

नागौर। पति के रिश्तेदार की शोकसभा में आई 20 साल की विवाहिता की गीजर से निकलने वाली गैस से मौत हो गई। वह दोपहर को नहाने गई थी, काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो वह बेहोश मिली। तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के 3 महीने की बेटी भी है। मामला डीडवाना-कुचामन के नावा थाना इलाके के गौरव चौक का दोपहर 3 बजे का है। पुलिस ने मॉर्च्युरी पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिश्तेदार विशाल लखन ने बताया- भाभी रौनक चौहान (20) पति अंकित चौहान (24) निवासी अजमेर की गीजर की जहरीली गैस से मौत हो गई। वे गौरव चौक पर रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा में शामिल होने नावा आए थे। विशाल ने बताया- दोपहर में रौनक नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजा खोला गया तो रौनक बेहोशी की हालत में बाथरूम में गिरी पड़ी मिली। इसके बाद तुरंत उन्हें नावा के उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंद बाथरूम में गैस गीजर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला…

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते Shani Shukra Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली