उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना सवाई माधोपुर जिले के एक गांव की सोमवार शाम की है। मृतक लोकेश मीणा (28) निवासी भारजा नदी ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया है। जिसमें 2 महिला समेत कुल 4 लोगों पर जलाकर मारने आरोप लगाया है। मामले में थानाधिकारी का कहना है- एक युवक की पेट्रोल डालकर आग लगने से गंभीर झुलसने की सूचना मिली थी। उसे जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सही कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में लोकेश मीणा ने कहा- पास के गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने मुझसे करीब 8 लाख रुपए उधार लिए थे।यह रुपए मैंने टुकड़ों में दी थी। सोमवार की शाम को जब मैं रुपए लेने उनके घर पहुंचा तो लोगों ने मुझे पकड़ लिया। आरोपी वहां खड़ी एक गाड़ी में से बोतल में पेट्रोल निकालकर लाए और मेरे ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मैं बचने के लिए इधर- उधर भागता रहा, लेकिन किसी ने नहीं बचाया। आग में मैं गंभीर रूप से झुलस गया।

  • Related Posts

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली श्रीगंगानगर। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ