जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

जन्मदिन पर युवक की हत्या, शव फेंका, प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में लेकर आए थे बदमाश

जयपुर में युवक की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्‌टे में बांधकर फेंक दिया। शव की पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने केमिकल डालकर आग लगाकर जला दिया। हालांकि शव पूरा नहीं जला है। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सबूत जुटाए है। गुरुवार को उसका जन्मदिन था, उसी दिन ही उसकी मौत हो गई। एडि.डीसीपी (वेस्ट) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया- राहगीरों ने आज सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इसके बाद करधनी थाना पुलिस ने निवारू पुलिया से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट में जाकर देखा तो अर्द्धजला युवक का शव मिला है। पुलिस ने FSL टीम और डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर सबूत जुटाए। प्रथमदृष्टया पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की किसी दूसरी जगह हत्या की गई, जिसके बाद प्लास्टिक के एक बड़े कट्टे में शव को बांधकर देर रात यहां फेंककर ठिकाने लगाया गया। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह और शरीर पर किसी ज्वलनशील केमिकल को डालकर आग लगाई और भाग गए। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता