युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर
झुंझुनूं जिले में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। 3 बाइक पर आए बदमाशों ने उसे रोका। इस दौरान कहासुनी होने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बदमाशों ने युवक के दोस्त पर भी फायरिंग की, लेकिन वह बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान युवक को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा गांव की है। मृतक के दोस्त योगेश ने बताया- मुकेश कुमार (23) निवासी डूमोली कलां गांव शुक्रवार को शाम 5 बजे मेरे पास आया। हम दोनों गांव के शिव मंदिर के पास बैठे थे। मुकेश को स्कूटी लेनी थी। उसने मुझसे सिंघाना चलने के लिए कहा। कागजी कार्रवाई के लिए मेरे आधार कार्ड की जरूरत थी, लेकिन आधार कार्ड घर पर था। मैंने मुकेश को अपने घर आधार कार्ड लेने के लिए भेज दिया। घर के रास्ते में 3 बाइक पर आए विजय और उसके 6 साथियों ने मुकेश को रोक लिया। इस दौरान कहासुनी के बाद आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। सीने में गोली लगते ही मुकेश नीचे गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुकेश को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश ने कहा- मेरे पास फोन आया कि मुकेश को कुछ लोगों ने गोली मार दी। मैं मौके पर जा रहा था तो दूसरी तरफ से आए बदमाशों ने मुझे भी रोक लिया और मेरे ऊपर फायरिंग की, लेकिन मैं बच गया। बदमाशों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत