फोर्थ जनरेशन किआ कार्निवल भारत में लॉन्च, लग्जरी एमपीवी में पावर स्लाइडिंग रियर डोर और डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ

फोर्थ जनरेशन किआ कार्निवल भारत में लॉन्च, लग्जरी एमपीवी में पावर स्लाइडिंग रियर डोर और डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ

नई दिल्ली। किआ इंडिया ने भारत में अपनी सबसे लग्जरी MPV कार्निवल लिमोसिन का फोर्थ जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। कोरियन कंपनी ने इस प्रीमियम फीचर वाली कार को 16 सितंबर को रिवील किया था। लग्जरी MPV पावर स्लाइडिंग रियर डोर और डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर से लैस है।

नई कार्निवल को सिंगल फुल लोडेड वेरिएंट लिमोजिन प्लस वैरिएंट में पेश किया गया है। 2024 किआ कार्निवल की शुरुआती कीमत 63.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। किआ MPV की बुकिंग शुरू कर चुकी है। बायर्स इसे 2 लाख रुपए की टोकन मनी देकर ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन या किया डीलरशिप से ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

भारत में कार का सेकेंड जनरेशन मॉडल बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (₹19.77 लाख – ₹30.98 लाख) से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर चुना जा सकेगा, इसके अलावा इसे टोयोटा वेलफायर (₹1.22 करोड़ – ₹1.32 करोड़) और लेक्सस LM से ज्यादा अफोर्डेबल लग्जरी MPV के तौर पर भी चुन सकेंगे।

एक्सटीरियर : वन टच पावर स्लाइडिंग रियर डोर किआ कार्निवल के ग्लोबल मॉडल को 2023 में अपडेट किया गया था, लेकिन इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। इसके फोर्थ जनरेशन मॉडल को किआ की लेटेस्ट डिजाइन लेंग्वेज दी गई है।

इसमें क्रोम एम्बिल्शमेंट के साथ प्रॉमिनेंट ग्रिल, वर्टिकल पोजिशन वाली 4 पीस हेडलाइट्स और L-शेप के कनेक्टेड LED डेटाइम रनिंग लैंप्स (DRL) शामिल हैं। कुल मिलाकर अपकमिंग कार्निवल का डिजाइन किआ EV9 से काफी मिलता-जुलता है।

  • Related Posts

    सावधान! शादी के कार्ड से भी हो रही ठगी, कहीं भारी न पड़ जाए शादी में जाना

    सावधान! शादी के कार्ड से भी हो रही ठगी, कहीं भारी न पड़ जाए शादी में जाना साइबर ठग हर दिन ठगी के नए तरीके निकाल रहे हैं। हाल ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार