बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत
बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल दी। मंगलवार को जिस युवक की बारात निकलनी थी, वह दूल्हा सोमवार रात ही काल के गाल में समा गया। दूल्हे के चचेरे भाई की भी मौत हो गई। दोनों बाड़मेर शहर से शादी का सामान खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-68 पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सदर थाना पुलिस के अनुसार हादसे में सेड़वा गौड़ा निवासी नरपतराम (21) पुत्र गोकलाराम और उसके चचेरे भाई सुखदेव (27) पुत्र वागाराम की मौत हो गई। नरपतराम की 23 जून को बारात जानी थी। घर में शादी की अंतिम तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किसे पता था कि सेहरे की जगह कफन बंध जाएगा और शहनाइयों की जगह चीख-पुकार गूंज उठेगी।

शादी का सामान लेकर लौट रहे थे घर
बाछड़ाऊ चौकी प्रभारी यूसूफ खान ने बताया कि नरपतराम और सुखदेव परिवार के साथ बाड़मेर शहर से शादी का सामान खरीदने गए थे। रात को दोनों बाइक पर सामान लेकर गांव लौट रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में पीछे-पीछे आ रहे थे। हादसे के बाद पीछे आ रहे परिजन और आसपास के लोग तुरंत दोनों को निजी वाहन से धोरीमन्ना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नरपतराम को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की