बीकानेर में स्थापित होगी यह अकादमी, 100 करोड़ का होगा निवेश

बीकानेर में स्थापित होगी यह अकादमी, 100 करोड़ का होगा निवेश

बीकानेर। जयमलसर गांव में जल्दी ही लड़कियों के लिए सैन्य अकादमी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राइजिंग राजस्थान समिट में एक निजी संस्था और शिक्षा विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं।कोलकाता के दौरे पर पहुंचे शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को कोलकाता में विभिन्न उद्योगपतियों और राजस्थान मूल के व्यवसायियों से मुलाकात की और शिक्षा विभाग में निवेश को लेकर चर्चा की। बीकानेर के जयमलसर गांव में श्रीराम नारायण राठी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्राओं के लिए सैन्य एकेडमी की स्थापना की जाएगी। सैन्य एकेडमी के निर्माण में श्रीराम नारायण राठी ट्रस्ट 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

सैनिक अकादमी की स्थापना के लिए यहां होटल ताज में आयोजित एक समारोह में श्रीराम नारायण चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पूनम चंद राठी तथा शिक्षा विभाग के निदेशक माध्यमिक आशीष मोदी ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान शूरवीरों की भूमि है यहां के युवा देशभक्ति के लिए मर मिटने का जज्बा रखते हैं और सेना में अधिक से अधिक संख्या में भर्ती होते हैं। प्रदेश में अच्छे सैन्य स्कूल खोलने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निर्देश है कि प्रदेश के सभी संभागों में सैनिक स्कूल खोले जाए। हम मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर संभाग मुख्यालय पर सैनिक स्कूल खोलना चाहते हैं तथा वैदिक ज्ञान देने के लिए वैदिक पाठशालाओं की स्थापना करना चाहते हैं। श्री राम नारायण राठी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पूनम चंद राठी ने बीकानेर जिले के जयमालसर गांव में सैनिक स्कूल छात्रा खोलने की घोषणा की। जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही कर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया