बीकानेर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल इतनी तारीख को समाप्त, पार्षदों के पांच साल पूरे

बीकानेर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल इतनी तारीख को समाप्त, पार्षदों के पांच साल पूरे

बीकानेर। नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 26 नवम्बर को समाप्त हो जाएगा। इसी दिन पांच साल पहले नगर निगम मेयर के रूप में सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शपथ ली थी। वहीं पार्षदों का कार्यकाल मंगलवार को ही पुरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि 25 नवम्बर को प्रशासक की नियुक्ति की जा सकती है। हालांकि चुनाव आयोग ने दिसम्बर के अंतिम दिनों में चुनाव की तैयारी शुरू की है लेकिन फिलहाल चुनाव होने की उम्मीद नहीं है। दरअसल, ‘एक राज्य एक चुनाव’ की नीति के तहत प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 26 नवम्बर को जिन नगर परिषद्, नगर पालिका और नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां चुनाव नहीं हो रहे। स्थानीय निकायों के चुनाव जनवरी के बाद होने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच जिन निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां प्रशासक की नियुक्ति की जा सकती है। आमतौर पर चुनाव नहीं होने की स्थिति में निकाय का कार्यकाल बढ़ाने के बजाय प्रशासक की नियुक्ति करने का प्रयास होता है।

नगर निगम
नगर निगम

राज्यभर में 19 नवम्बर को पार्षदों ने शपथ ली थी, ऐसे में उनका कार्यकाल एक दिन पहले ही समाप्त हो चुका है। वहीं निकायों के प्रमुख के तौर पर नगर पालिका, नगर परिषद के सभापति ओर नगर निगमों के मेयर का चुनाव 26 नवम्बर को हुआ था। उसी दिन हाथों हाथ सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बीकानेर मेयर के रूप में शपथ ली थी। उम्मीद की जा रही है कि बीकानेर में 25 नवम्बर को ही प्रशासक की नियुक्ति कर दी जाएगी, जो नगर निगम मेयर के अधिकारों का उपयोग कर सकेंगे। नगर निगम की वर्तमान मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित के पास 26 नवम्बर के बाद से कोई अधिकार नहीं रहेगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे