बीकानेर: मकान से 2.30 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद, लाखों लाख रुपए मिले

बीकानेर: मकान से 2.30 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद, लाखों लाख रुपए मिले
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने बंगला नगर के एक मकान में दबिश देकर 2.30 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। घर खरीद-फरोख्त के 19 लाख रुपए भी मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसएचओ विजेन्द्र सिला ने बताया कि बंगला नगर में चूंगी चौकी पास रहने वाला रतीराम जाट मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त का काम करता है।

पुलिस ने मंगलवार को उसके घर दबिश दी तो 2.30 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद हो गया। घर की तलाशी लेने पर 19 लाख रुपए नकद बरामद हुए जो डोडा-पोस्त की बिक्री और नया माल खरीदने के लिए रखे गए थे। पुलिस ने रुपए जब्त कर लिए हैं। रतीराम के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया है जिसकी जांच गंगाशहर पुलिस थाने के एसएचओ परमेश्वर सुथार को सौंपी गई है। रतीराम मूल रूप से लूणकरणसर में शुभलाई का रहने वाला है। वर्तमान में शहर में रहकर डोडा-पोस्त का अवैध कारोबार करता है। उसके करमीसर तिराहे पर दुकान भी है। आरोपी डोडा-पोस्त पीसकर बेचता है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी