बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत
उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को गोगुंदा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं। हादसा गोगुंदा-सायरा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे श्रीमालियों की मादड़ी के पास हुआ। बिजली विभाग के आदेश पर फॉल्ट रिमूवल टीम (एफआरटी) के ठेका कर्मचारी को हटा दिया गया है।

दरअसल, गुड़ा गांव के एक मोहल्ले में बिजली नहीं आ रही थी। इस पर फॉल्ट रिमूवल टीम (एफआरटी) के कर्मचारी महावीर सिंह ने डीपी को खुलवा दिया। ग्रामीणों से कहा- इसे गोगुंदा लेकर जाओ और बदलवाकर ले आओ। गोगुंदा जाते समय लोडिंग टेंपो खाई में गिर गया। हादसे में भोपाल सिंह (55) पुत्र पन सिंह और राम सिंह (45) पुत्र भेरू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा