20 वर्षीय विवाहिता और 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड, पढ़े खबर

20 वर्षीय विवाहिता और 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक विवाहिता और युवक के द्वारा सुसाइड के मामले सामने आए है।

20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, पति व ससुर पर लगाया आरोप

बीकानेर। 20 वर्षीय विवाहिता द्वारा सुसाइड करने के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थावरिया निवासी रुपाराम पुत्र रेवंतराम जाट ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी शीतल (20) को उसके पति व ससुर ने परेशान किया। जिसके दबाव में आकर शीतल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुंडसर निवासी मनीष पुत्र गणेशाराम जाट व गणेशाराम जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच नोखा सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।

बीकानेर: 23 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 15 फरवरी को झझू गांव में हुई। इस संबंध में मृतक के भाई झझू निवासी अजरुदीन पुत्र शबीर अली ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई मोईनुदीन (23) 15 फरवरी शाम को काम से आकर खाना खाकर सो गया था। 16 फरवरी को करी सात-साढ़े सात बजे के आसपास कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों को आवाज लगाकर दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो उसका भाई रस्सी से पंखे पर फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज की और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी