रोहित गोदारा गैंग का शूटर महिला के कपड़ों में गिरफ्तार, 3 देसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद

रोहित गोदारा गैंग का शूटर महिला के कपड़ों में गिरफ्तार, 3 देसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद

बहरोड़ पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के एक शूटर को मंगलवार अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने महिलाओं के कपड़े पहनकर भागने की कोशिश। बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी बहरोड़ देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि कोटपूतली थाने के एक गंभीर मामले में फरार कुख्यात अपराधी अभिषेक उर्फ बटार (21) बहरोड़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वह गिरफ्तारी के डर से महिला के कपड़े (घाघरा, लूगड़ी) पहनकर भागने की कोशिश कर रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस की क्यूआरटी टीमों को मुखबिर से बदमाश के बहरोड में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बदमाश से 3 देसी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। बदमाश अभिषेक उर्फ बटार (21) पुत्र पप्पू राम गुर्जर निवासी मोलाहेड़ा थाना पनियाला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 8 गंभीर प्रकृति के मामले पहले से ही दर्ज हैं।

बदमाश पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि मंगलवार को बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर पीछा कर पकड़ा गया। बदमाश के खिलाफ सीकर, जयपुर, झुंझुनूं और बहरोड के थानों में केस दर्ज हैं। आरोपी हथियार कहां से लाया इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस थाना बहरोड़ में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। बदमाश की गिरफ्तारी के समय क्यूआरटी कोटपूतली टीम के कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और क्यूआरटी बहरोड़ के कॉन्स्टेबल बलदेव की विशेष भूमिका रही।

  • Related Posts

    बीकानेर: अचानक बिगड़ी इलेक्ट्रीशियन की तबीयत, हुई मौत

    बीकानेर: अचानक बिगड़ी इलेक्ट्रीशियन की तबीयत, हुई मौत बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बिजली का काम कर रहे एक मजदूर की…

    बीकानेर के पलाना के पास बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल

    बीकानेर के पलाना के पास बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल बीकानेर में पलाना-उदयरामसर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

    You Missed

    बीकानेर: अचानक बिगड़ी इलेक्ट्रीशियन की तबीयत, हुई मौत

    बीकानेर: अचानक बिगड़ी इलेक्ट्रीशियन की तबीयत, हुई मौत

    बीकानेर के पलाना के पास बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल

    बीकानेर के पलाना के पास बस एक्सीडेंट, देर रात ट्रोले ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल

    शुक्र-शनि जल्द बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन 4 राशियों की कमाई हो सकती है डबल

    शुक्र-शनि जल्द बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन 4 राशियों की कमाई हो सकती है डबल

    प्रेमजाल में फंसाकर नशा बिकवाती थी महिला होमगार्ड, 150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

    प्रेमजाल में फंसाकर नशा बिकवाती थी महिला होमगार्ड, 150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला