होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रीको थाना पुलिस ने सोमवार को चंद्रावती गांव से चार संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को दस्तयाब किया। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद सभी महिलाओं को सिरोही स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर भेज दिया है। अब जिला विशेष शाखा समेत अन्य जांच एजेंसियां महिलाओं से पूछताछ कर उनके भारत में प्रवेश, पहचान और यहां रहने से जुड़ी जानकारी जुटाएंगी। पुलिस के अनुसार, चंद्रावती गांव में चार महिलाओं के संदिग्ध रूप से रहने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रीको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं को दस्तयाब किया। उनकी पहचान और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिलाएं कब और किस रास्ते से भारत आईं और यहां किन लोगों के संपर्क में रहीं।

15 दिन में आबूरोड में तीसरी कार्रवाई
जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर सिरोही जिले में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान को लेकर अभियान चल रहा है। आबूरोड क्षेत्र में करीब 15 दिन के भीतर यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले दो अलग-अलग मामलों में तीन संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को दस्तयाब किया गया था। पूछताछ में उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा