भाजपा नेता के 40 मकान, 350 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने की पूरी तैयारी

भाजपा नेता के 40 मकान, 350 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने की पूरी तैयारी

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ब्याज माफिया, बजरी माफिया और भू-माफिया के खिलाफ शिकंजा कसने में लगी हुई है। शाहपुरा पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए है। करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब बीजेपी नेता दिलीप गुर्जर की 45 करोड़ रुपए की 350 बीघा जमीन, 40 मकान और करोड़ों की संपत्ति सीज करने की तैयारी कर रही है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी भूमिगत है, जिसकी तलाश जारी है। भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शाहपुरा पुलिस ने संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जल्द ही गुर्जर से जुड़ी संपत्तियों के बारे में अदालत में एक रिपोर्ट पेश करेगी। पुलिस ने शाहपुरा के दिलीप गुर्जर के खिलाफ पिछले दो महीनों में पीड़ितों की शिकायत पर चार मामले दर्ज किए हैं। शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध उगाही और संपत्ति हड़पने सहित लोगों से खाली चेक और स्टांप लेकर उनका दुरुपयोग करता था। वह उधार दी गई राशि से कई गुना अधिक राशि वसूलने के बाद भी पीड़ितों की स्थायी संपत्तियों को हड़पकर रजिस्ट्री करवा लेता था। कुछ पीड़ितों ने शिकायत दर्ज की थी कि उधार राशि चुकाने के बावजूद आरोपी ने धमकाकर लाखों रुपए वसूले और उनकी संपत्तियों पर जबरन कब्जा किया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी