बीकानेर में ऐसे नाम रखकर चल रहे थे 62 अवैध स्कूल, 20 को करवाया बंद 

बीकानेर में ऐसे नाम रखकर चल रहे थे 62 अवैध स्कूल, 20 को करवाया बंद 

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने बीकानेर जिले में भारी-भरकम और आकर्षक नाम रखकर अभिभावकों को ठगने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। महानगरों की तर्ज पर ‘इंटरनेशनल’, ‘दून’, ‘कांवेंट’ और ‘एकेडमी’ जैसे नाम रखकर बिना मान्यता व अवैध रूप से संचालित हो रहे जिले के 62 स्कूलों को विभाग ने शिकंजे में लिया है। इनमें से नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 20 स्कूलों को तुरंत बंद करवा दिया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना मान्यता अवैध रूप से दुकानें चलाने वाले संचालकों के खिलाफ अब सीधे पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

दरअसल, विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी स्कूल स्वीकृत कक्षाओं से अधिक उच्च स्तर की कक्षाएं अवैध रूप से चला रहे हैं, कुछ बिना मान्यता के ही चल रहे हैं, तो कुछ बिना अनुमति दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डमी स्कूल चलाने और अवैध ब्रांच खोलने का भी खेल चल रहा था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के औचक निरीक्षण में नियमों को ताक पर रखकर चलते पाए गए इन 62 स्कूलों को नोटिस जारी कर 10 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। गंभीर अनियमितता वाले 20 स्कूल सील कर दिए गए हैं। अब इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित डिफाल्टर स्कूलों के विश्लेषण से चौकाने वाला ट्रेंड सामने आया है। नियमों को ताक पर रखकर ‘अवैध’ और ‘डमी’ स्कूल चलाने में बीकानेर शहर और खाजूवाला का बॉर्डर एरिया सबसे आगे है। बीकानेर शहर व ग्रामीण में सबसे ज्यादा 17 स्कूल नियमों के विरुद्ध चलते मिले। इसके बाद खाजूवाला व सीमावर्ती क्षेत्र में 11, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में 10, नोखा व पांचू ब्लॉक में 9, कोलायत में 9 और लूणकरणसर ब्लॉक में 6 स्कूलों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार