बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। घायल चालक का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल ट्रक चालक मनोज पुत्र राजाराम विश्नोई निवासी बंधाला, थाना पांचू हाल बीकानेर ने बताया कि वह ट्रक चालक है और हेतराम खींचड़ का ट्रक चलाता है। 19 जुलाई को वह पंजाब के जालंधर से माल लेकर उदयरासर बाईपास स्थित मुस्कान होटल पहुंचा था। ट्रक मालिक के बेटे मनोज ने उसे 1 लाख रुपए टायरों के भुगतान के लिए और 25 हजार रुपए गाड़ी के खर्च के लिए दिए थे।

पीड़ित ने बताया कि रात को वह ट्रक में ही सो गया था। देर रात करीब 3 से 3:30 बजे एक कैम्पर गाड़ी में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें से हनुमान भाम्भू निवासी जेडी मगरा सहित अन्य दो युवकों ने लोहे की रॉड और लाठियों से ट्रक के शीशे तोड़ दिए।

पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने ट्रक की कैबिन में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वह बचने के लिए नीचे उतरा तो पैर में चोट लगने के कारण भाग नहीं पाया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ लाठियों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ मारपीट की, जिससे उसके सिर, पैर, हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और पैर फ्रैक्चर हो गया।

मनोज ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए और जाते समय ट्रक में रखे 1.25 लाख रुपए भी ले गए। बाद में सूचना मिलने पर साथी मनोज और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट एएसआई मदनलाल को सौंपी गई है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर