प्राइवेट पार्ट में 70 लाख सोना छुपा विदेश से लाया भारत, मास्टर माइंड सहित दो गिरफ्तार

प्राइवेट पार्ट में 70 लाख सोना छुपा विदेश से लाया भारत, मास्टर माइंड सहित दो गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 70 लाख रुपए का सोना पकड़ा गया है। आरोपी कुल 772 ग्राम सोना प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया था। जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय ( डीआरआई) की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोल्ड तस्कर को डिटेल कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गोल्ड तस्कर अजय फगेड़िया के बारे में जानकारी दी। जो पकड़े गए आरोपी की ही फ्लाइट में दूसरी सीट पर था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया- सोने की तस्करी का मास्टर माइंड अजय फगेड़िया उनके हाथ लगा है। जो सीकर और नागौर के लड़कों को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर गोल्ड तस्करी करवाता है। आरोपी गोल्ड तस्करी के लिए इन लोगों को 10 से 20 हजार रुपए प्रति फेरे के देता है।

मास्टर माइंड अजय फगेड़िया का साथी गुरुवार सुबह एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से जयपुर आया था। डीआरआई को इस पर शक हुआ तो यात्री की जांच की गई। इसमें गोल्ड रिकवर नहीं हुआ। यात्री का कोर्ट से परमिशन लेकर एक्सरे किया गया। एक्सरे में गोल्ड का पेस्ट प्राइवेट पार्ट में होने की जानकारी मिली। इस के बाद आरोपी से गोल्ड का पेस्ट रिकवर किया गया। यात्री से हुई पूछताछ के दौरान डीआरआई को अजय फगेड़िया पुत्र सांवरमल फगेड़िया निवासी भादवासी (सीकर) की संलिप्तता की जानकारी मिली। इस पर आज दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर गिरफ्तार किया गया।

नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

आरोपी अजय काफी समय से सोना तस्करी में सक्रिय था। खुफिया एजेंसियों की रडार पर था। खुफिया एजेंसी तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में लगी हुई है। इसमें अभी काफी खुलासे होने हैं। विभागीय जांच में सामने आया की सोना तस्करों द्वारा चलाए गए इस सिंडिकेट के सदस्यों द्वारा सीकर और नागौर के गरीब मजदूरों को लालच देकर कैरियर के रूप में काम में लिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से पेस्ट बनाकर या बैग में छुपाकर यह सोना इंडिया लाया जाता है।

  • Related Posts

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन कोटा के उद्योग नगर इलाके में पिता-पुत्री पर फायरिंग और हमले के मामले में गिरफ्तार…

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार शाम…

    You Missed

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत