दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार शाम टोंक में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। हादसा बरौनी थाना क्षेत्र में जयपुर- कोटा नेशनल हाईवे 52 पर शाम करीब साढ़े 4 बजे हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लहूलुहान हालत में सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि कार में कुल 6 सवारियां थी। इनमें 2 दंपती और उनके साथ परिवार के एक-एक बच्चे थे। कार स्पीड में थी, फोरलेन के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बरौनी थाना प्रभारी नूर मोहम्मद ने बताया- आज शाम करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली कि टोंक के पास से गुजर रही बनास नदी किनारे नेशनल हाईवे 52 पर वैष्णो देवी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर एक वेगनआर कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर ASI शंकर लाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर गए, जहां कार में फंसे बच्चों समेत 6 लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सभी घायलों को सआदत हॉस्पिटल भेजा गया, जहां सिर में गंभीर चोट आने पर पूनम (40) पत्नी जतिन गुप्ता निवासी महावीर नगर विस्तार-6 कोटा की मौत हो गई।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार