बीकानेर: मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र आए एचआईवी पॉजिटिव! सामने आया प्राचार्य का बयान, जाने सच्चाई

बीकानेर: मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र आए एचआईवी पॉजिटिव! सामने आया प्राचार्य का बयान, जाने सच्चाई

बीकानेर। सोशल मीडिया पर बीकानेर मेडिकल कॉलेज को लेकर एक सनसनीखेज पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि कॉलेज के 8 छात्र एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्रों ने एक कॉलगर्ल को बुलाया था, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। इस खबर ने मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया।

हालांकि, जब इस मामले की तहकीकात की गई और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इस खबर को गलत बताया। डॉ. सोनी ने कहा, “यह पूरी तरह से फेक न्यूज है। मेडिकल कॉलेज में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हम इस फर्जी पोस्ट की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इसे सोशल मीडिया पर किसने पोस्ट किया।”

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने शुक्रवार को अफवाह एवं भ्रामक सूचना वायरल होने को लेकर अधिकृत जानकारी देते हुए बताया कि आज मेडिकल कॉलेज के 8 डॉक्टर्स एचआईवी पॉजिटिव वाली सूचना एक दम गलत है, अधिकृत नहीं है, इस तरह की अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी, डॉ. सोनी ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक जानकारी पर विश्वास नहीं करें इस सूचना में किसी भी प्रकार की कोई सत्यता नहीं है । कॉलेज प्रशासन इस भ्रामक जानकारी का खंडन करता है और आम जन से अपील करता है कि फेक न्यूज पर विश्वास नहीं करें।

फेक न्यूज 
यह वायरल पोस्ट एक व्यक्ति द्वारा ट्विटर (अब एक्स) पर डाली गई थी, जिसका स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी