बीकानेर के बैंक से 13 खातों में फॉरवर्ड किए 99 करोड़ रुपए, पढ़ें ये खबर

बीकानेर के बैंक से 13 खातों में फॉरवर्ड किए 99 करोड़ रुपए, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। दो हजार करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड करने के मामले में सदर थाना श्रीगंगानगर ने शुक्रवार को गिरफ्तार किए आरोपी कृष्ण शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को लेकर पुलिस बीकानेर में उन बैंकों में पहुंची, जहां इसने कई खाताधारकों के खाते में रुपए जमा कराए थे। जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र गांव खारडा निवासी कृष्ण शर्मा कर्नाटक में हुए दो हजार करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड का एक किरदार है। इसका सीधा संपर्क मुय सरगना अजय आर्य से रहा है। आरोपी शर्मा ने मुख्य सरगना से सांठगांठ कर बीकानेर में करणी ट्रेडिंग कंपनी खोली थी। कंपनी के नाम से बीकानेर के बैंक में खाता खुलवाया। इस खाते में 99 करोड़ 65 लाख 47 हजार 938 रुपए कर्नाटक में संचालित कैपमोर एफएक्स कपनी के निवेशों की ओर से जमा हुए। जमा राशि 13 बैंक खातों में फॉरवर्ड की गई। इन खाता धारकों के नाम और पते जुटाए जा रहे है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी शर्मा ने रकम परिचितों के खाते में जमा कराई है। इन सभी को जांच के दायरे में लिया गया है। आरोपी शर्मा 22 जून तक पुलिस रिमांड पर है। इसके गांव में आवास और बीकानेर में परिचित के यहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

  • Related Posts

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत! Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, तर्क क्षमता और…

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता राजस्थान में एलपीजी संकट बढ़ गया है और सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस कंपनियों को घरेलू सिलेंडर…

    You Missed

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    शहर में इस जगह लग्जरी विला में चल रहा था ये काम, इतने लोगों को पकड़ा

    शहर में इस जगह लग्जरी विला में चल रहा था ये काम, इतने लोगों को पकड़ा

    अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने ईरान जंग के बीच लिया फैसला

    अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने ईरान जंग के बीच लिया फैसला

    तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, साला-बहनोई की मौत

    तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, साला-बहनोई की मौत

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई