बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

बेकाबू थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया। एक ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद SUV करीब 200 मीटर तक दोनों को घसीटती ले गई। घटना रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे बीकानेर के कोडमदेसर रोड की है। उधर, घटना से नाराज मृतकों के परिवार वाले हॉस्पिटल में सुबह से पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। थार के ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गजनरे थाना के SHO राकेश स्वामी ने बताया- बीकानेर में कोडमदेसर से गांधी प्याऊ जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक दोस्तों के साथ कोडमदेसर बावड़ी स्थित प्रसिद्ध भैरव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा