सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, ओवर स्पीड थार कार ने बाइक को मारी टक्कर

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, ओवर स्पीड थार कार ने बाइक को मारी टक्कर

बिशनगढ़ रोड पर ऑयल मिल के पास ओवर स्पीड थार कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। थार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई, युवक के थार कार और पोल के बीच फंसने से शव के चीथड़े उड़ गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि जालोर में बिशनगढ़ रोड पर ऑयल मिल के पास शाम साढ़े 6 बजे एक थार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया और सड़क किनारे पोल से टकरा गई, जिसकी चपेट में आने से पहाड़पुरा निवासी भरत पुत्र मीठालाल और मनोहर पुत्र रावतराम चौधरी की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

मृतकों के पड़ोसी ने बताया कि दोनों जालोर में एक दुकान पर सुधरवाने के लिए डाले गए मोबाइल को लेने जा रहे थे, लेकिन उनके एक्सीडेंट की सूचना मिली। पड़ोसी ने बताया कि भरत के बड़े भाई मनोज की 30 अप्रैल को शादी हुई थी। दोनों मनोज की शादी में शामिल होने आए थे। दोनों शूज की शॉप चलाते थे। भरत की दिल्ली में जूतों की दुकान है और मनोहर की मुंबई में। दोनों की शादी नहीं हुई थी। भरत के पिता मीठालाल वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। वहीं मनोहर के पिता खेती का काम करते हैं। वहीं एक्सीडेंट के बाद पायलट पूरन सिंह और गोविंद राम व EMT दिनेश कुमार और एमटी वसीम अकरम एंबुलेंस से शवों को जिला अस्पताल लेकर गए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल