राजस्थान के इन जिलों में इन जिलों में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान के इन जिलों में इन जिलों में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी

राजस्थानी चिराग। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र ने शनिवार को एक तात्कालिक चेतावनी जारी की है, जो अगले तीन घंटों तक प्रभावी रहेगी। चेतावनी में राजस्थान के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। साथ ही इन इलाकों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है, पेड़ गिरने की घटनाएं हो सकती हैं और जनहानि की संभावना भी बनी हुई है।

येलो अलर्ट: सतर्क रहें, स्थिति बदल सकती है
कोटा, बारा, झालावाड़ और आसपास के क्षेत्रों में भी धूलभरी आंधी (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। हालांकि इन क्षेत्रों में खतरा कम है, फिर भी सतर्कता बरतना आवश्यक है।
यह चेतावनी किसानों, वाहन चालकों, खुले स्थानों पर काम करने वालों और बच्चों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल