10वीं के रिजल्ट में नंबर कम आए तो ट्रेन के आगे कूद गया छात्र, मौके पर हुई मौत

10वीं के रिजल्ट में नंबर कम आए तो ट्रेन के आगे कूद गया छात्र, मौके पर हुई मौत

Rajasthan 10th Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम कल आया था. इसके अगले ही दिन कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र का नाम दुष्यंत साहू था, जो विज्ञान नगर क्षेत्र का निवासी था. बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था और घर से लापता हो गया था.

अचानक गायब हुआ, बाद में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

उद्योग नगर थाने के एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि दुष्यंत ने कल रिजल्ट आने के बाद घर से यह कहकर निकला कि वह अपनी पार्ट टाइम नौकरी पर जा रहा है. वह पास की एक फास्ट फूड दुकान पर काम करता था, लेकिन जब वह समय पर दुकान नहीं पहुंचा तो दुकान मालिक ने उसके घर फोन किया.

परिजनों ने बताया कि वह काफी देर पहले ही घर से निकल गया था. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि डकनिया स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव की शिनाख्त लापता छात्र दुष्यंत साहू के रूप में की.

घरवालों को नहीं था अंदेशा, नॉर्मल लग रहा था छात्र

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिजल्ट आने के बाद भी दुष्यंत सामान्य व्यवहार कर रहा था. उसके चेहरे पर किसी तरह की चिंता या तनाव नहीं दिख रहा था. इसलिए उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा. परिजनों का कहना है कि वे यह सोच भी नहीं सकते थे कि केवल कम परसेंट आने के कारण वह आत्महत्या जैसा कठोर निर्णय लेगा.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, शव परिजनों को सौंपा

उद्योग नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल भेजा गया, जहां आज परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

  • Related Posts

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत महाजन। महाजन थाना क्षेत्र के बडेरण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे