अगले तीन घंटे के लिए तीव्र आंधी-तूफान की चेतावनी, राजस्थान में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

अगले तीन घंटे के लिए तीव्र आंधी-तूफान की चेतावनी, राजस्थान में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

राजस्थानी चिराग, जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में आगामी तीन घंटों के भीतर तीव्र आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
जारी चेतावनी में अलवर, सवाईमाधोपुर, दौसा, टोंक और आसपास के इलाकों में तेज आंधी (गति 40-60 किमी/घंटा) के साथ धूलभरी हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट (क्चश्वक्कक्रश्वक्क्रक्रश्वष्ठ) जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि नागरिकों को पूरी तरह सतर्क रहने की आवश्यकता है। कमजोर संरचनाएं, कच्चे मकान, दीवारें और पेड़ इस तूफान की चपेट में आ सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, जयपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर और नागौर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में भी 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें और बिजली गिरने की संभावना के दौरान खुले स्थानों से बचें। कृषि कार्यों, पशु व वाहन संचालन में सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला