मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव
पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। रात में उनके घर के नीचे स्थित ग्रोसरी स्टोर में आग लगी गई। धुआं उनके कमरे तक पहुंचा तो उन्होंने पास के कमरे में सो रहे बेटे, बहू और पोते को जगाया और उन्हें नीचे लेकर गए। इसके बाद खुद कुछ सामान लेने ऊपर गए। वापस नहीं लौटे तो बेटा बचाने गया, लेकिन आग तेज होने के कारण अंदर नहीं जा चुका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। दमकल कर्मी अंदर गए तो टीचर का शव कमरे के बेड पर पड़ा था। मामला कोतवाली थाना इलाके के भैरूघाट का शनिवार देर रात 2 बजे का है। कोतवाली थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया – शनिवार रात करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि भैरूघाट स्थित अमित जनरल स्टोर में आग लग गई है। दमकल को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रिटायर्ड टीचर राजेंद्र कुमार शर्मा (65) पुत्र जीवनदास की जिंदा जलने से मौत हो गई। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया, शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा