ट्रक की टक्कर से चचेरे भाइयों सहित 3 की मौत, शादी में ढोल बजाकर लौट रहे थे

ट्रक की टक्कर से चचेरे भाइयों सहित 3 की मौत, शादी में ढोल बजाकर लौट रहे थे

धौलपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर 1 बजे सदर थाना इलाके में धौलपुर-करौली NH-11बी पर विश्रोदा गांव के पास हुआ। युवक धौलपुर में एक शादी समारोह में ढोल ताशे बजाकर बसेड़ी की ओर लौट रहे थे। मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं, जबकि तीसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पचगांव चौकी के हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा ने बताया कि मृतक युवक रवि (25) पुत्र पप्पू निवासी पथरोला थाना सदर के पिता ने बताया कि उनका बेटा रवि (20) और बड़े भाई दर्शन का बेटा रंजीत (25) बाइक पर सवार तीसरे युवक के साथ बाड़ी से धौलपुर एक शादी समारोह में ढोल ताशा से बजाने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस बाड़ी की ओर रवाना हुए थे। रास्ते में विश्रोदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, तीनों युवक दूर जाकर गिरे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों युवकों को लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। घटना के बाद पुलिस तीसरी मृतक की पहचान करने में जुटी है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन