तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत, इस हाईवे पर एक्सीडेंट, क्रेन की मदद से बाहर निकाले शव

तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत, इस हाईवे पर एक्सीडेंट, क्रेन की मदद से बाहर निकाले शव

नेशनल हाईवे-48 पर हुए कार एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 लोग हरियाणा के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार सवार खाटूश्याम से दर्शन कर घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह 3 बजे उनकी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। नीमराना थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में सतीश गौड़ (42) निवासी खांडसा गुरुग्राम, अंकुश सिंह (38) निवासी सहारनपुर और गुरमीत सिंह (52) निवासी अंबाला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, घायल वीरेंद्र शर्मा (62) निवासी खांडसा गुरुग्राम का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नीमराना सीएचसी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक गुरुग्राम की ही कंपनी में काम करते थे।हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि हादसा इतना तेज था कि कार ट्रेलर में पूरी तरह फंस गई थी। जिसको क्रेन की मदद से खींच कर शवों को बाहर निकाला गया था।वहीं, हादसे के बाद करीब आधे घंटे की तक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को एक साइड कराकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया ।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला