भाजपा नेता की गुंडागर्दी! पत्नी-बेटों संग दुकानदार को चप्पल और वाइपर से पीटा

भाजपा नेता की गुंडागर्दी! पत्नी-बेटों संग दुकानदार को चप्पल और वाइपर से पीटा

भाजपा नेता की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी वीडियो में भाजपा के जिला महामंत्री राकेश वर्मा, उनकी पत्नी, बेटे और नौकर पड़ोसी दुकानदार कपिल वर्मा, उनके बेटे और एक नौकर को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. दरअसल, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार इलाके की है. यहां पुलिस चौकी के ठीक सामने मामूली विवाद को लेकर भाजपा नेता ने अपने पूरे परिवार समेत पड़ोसी दुकानदार पर हमला बोल दिया. वायरल वीडियो में राकेश वर्मा की पत्नी चप्पल और वाइपर से हमला करती दिखाई दे रही है, जबकि बेटे और नौकर भी मारपीट में शामिल हैं. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. शुरुआत में यह घटना 1 जून की बताई गई थी, लेकिन स्थानीय सीओ ने इसे पुराना मामला बताकर टालने की कोशिश की है. हैरानी की बात यह है कि अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही किसी तरह की सख्त कार्रवाई सामने आई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल और जनआक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं. लोग भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन नेता और उनके परिवार की दबंग छवि के चलते कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले का बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत