नागपुर में लाखों रुपए के गबन के आरोपी की बीकानेर में तलाश, पढ़ें ये खबर

नागपुर में लाखों रुपए के गबन के आरोपी की बीकानेर में तलाश, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां एकाउंटेंट का काम करने वाला 43.54 लाख रुपए का गबन कर फरार हो गया जिसकी बीकानेर के नापासर में तलाश की जा रही है। आरोपी नापासर का रहने वाला है और महाराष्ट्र पुलिस उसकी तलाश में आई है, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया।

नापासर निवासी मुरलीधर मालचंद आसोपा महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां एकाउंट का काम देखता था। व्यवसायी ने 25 जून, 22 को उसे काम पर रखा। इस दौरान मुरलीधर ने व्यवसायी की कंपनी में अकाउंट का काम किया और 3 नवंबर, 23 को दीपावली के समय गांव जाने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। इस दौरान कंपनी के अन्य कार्मिकों ने अकाउंट चेक किया तो 43,54,653 रुपए का गबन सामने आया।

व्यवसायी की ओर से नागपुर के वाडी पुलिस थाने में आरोपी मुरलीधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। मुरलीधर इस मामले में फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाडी थाने के एसआई यूआर जायेभाये नापासर पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आसोपा के घर गए और उसकी तलाश की। लेकिन, आरोपी नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार नागपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आसोपा के घर नोटिस चस्पा किया है।

  • Related Posts

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    You Missed

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम