बीकानेर: ननद दवा लिखवाने गई थी, देर तक बाहर नहीं निकली तो भाभी ने बुला ली पुलिस

बीकानेर: ननद दवा लिखवाने गई थी, देर तक बाहर नहीं निकली तो भाभी ने बुला ली पुलिस

बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। आरोप नर्सिंग अधिकारी पर लगाए गए, लेकिन बाद में महिला ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रकरण पीबीएम हॉस्पिटल में महिला वार्ड का है। वार्ड में गुरुवार से एक लड़की भर्ती है, जिसने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। लड़की की देखभाल उसका मंगेतर और ननद कर रही है। शनिवार देर रात बीमार लड़की ने गार्ड से शिकायत की कि उसकी ननद दवा लिखवाने के लिए नर्सिंग स्टेशन में गई थी। कमरा अंदर से बंद है। गार्ड ने देखा तो कमरे का गेट थोड़ा खुला हुआ था। आहट होने पर लड़की की ननद बाहर आ गई। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा तो बीमार लड़की और उसका मंगेतर पीबीएम पुलिस चौकी चले गए। सूचना मिलने पर सदर थाना में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई हॉस्पिटल पहुंचे। वार्ड में जाकर उन्होंने पूछताछ की। पुलिस ने उस गेट को चेक किया तो वह जाम पड़ा था।

गार्ड ने बताया कि लड़की का मंगेतर रात में बार-बार वार्ड में जाता है। लड़की को यूरीन करवाने के लिए भी शौचालय के पास जा रहा है, जबकि उनकी ननद साथ में है। महिला वार्ड होने के कारण रात में पुरुषों की एंट्री नहीं है। मना करने पर उन्होंने झूठा माहौल बना डाला। गार्ड ने बताया कि वार्ड के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्हें देखने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस ने ननद से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खुद के लिए दवा लिखवाने गई थी। छेड़छाड़ की घटना से उसने इंकार कर दिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार