पत्नी और बच्चों समेत BJP जिलाध्यक्ष की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट

पत्नी और बच्चों समेत BJP जिलाध्यक्ष की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट
राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार को एक हादसे में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर करीब 15 फीट उछलकर पुलिया की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के परिवारजन सवार थे। हादसे में कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सिकरवार की पत्नी, बेटा व बेटी भी इसमें गंभीर घायल हुए हैं, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गंभीर हालत में घायल सिकरवार के परिजनों को कोटा रेफर किया गया है। कार में जिला अध्यक्ष सिकरवार की पत्नी विनिता सिकरवार 50, पुत्र अर्जुन सिकरवार 23, पुत्री नेहा सिकरवार 30 व ड्राइवर लक्षमण धानुक 23 सवार थे। चालक सहित सभी सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल रवाना किया। समरानियां चौकी प्रभारी शंभुदयाल मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर सिकरवार का परिवार बारां से देवरी जा रहा था। गटरेदा बाइपास के समीप सड़क पर मवेशी आने से चालक तेज गति में होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। घायल हुए कार चालक का केलवाड़ा में उपचार कर बारां रेफर कर दिया।

वसुंधरा राजे ने पूछा हाल
शाम को झालावाड़ से कोटा पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के टकराने से पुलिया की मजबूत कंक्रीट की दीवार कुछ इंच सरक गई। कार का इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेडियेटर उछलकर दूर जा गिरा।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा