ब्रेकिंग: जिम में मिला बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर राजस्थान का शव

ब्रेकिंग: जिम में मिला बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर राजस्थान का शव

जिम के संचालक और जैकी बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर राजस्थान का खिताब जीत चुके जय किशन लोठ उर्फ जैकी (42) ने अपने जिम में फंदे पर लटके मिले। सुबह जब लोग रोज की तरह चित्तौड़गढ़ शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित जिम में एक्सरसाइज के लिए पहुंचे, तो उन्होंने जैकी को फंदे से लटका देखा। यह देखकर सभी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाने से एएसआई मदनलाल जगत ने बताया कि जय किशन लोठ उर्फ जैकी प्रतापनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। वे पिछले दो साल से “वॉरियर फिटनेस” नाम से अपना जिम चला रहे थे। जैकी बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर चित्तौड़गढ़ और मिस्टर राजस्थान जैसे खिताब जीत चुके थे। इसके अलावा उन्होंने जिले और राज्य स्तर की कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल भी हासिल किए थे। जैकी सिर्फ बॉडी बिल्डिंग तक ही सीमित नहीं थे उन्हें बास्केटबॉल और स्केटिंग में भी दिलचस्पी थी और वह अच्छे खिलाड़ी माने जाते थे। वे बच्चों और युवाओं को फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। उनके जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग फिटनेस के लिए पहुंचते थे।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया