इतने लाख में बदलेंगे डिवाइडरों पर टूटे पड़े पोल, जारी हुए टेंडर

इतने लाख में बदलेंगे डिवाइडरों पर टूटे पड़े पोल, जारी हुए टेंडर

बीकानेर। शहर के डिवाइडरों पर टूटे पड़े पोल बदले जाएंगे। खासकर वो पोल जिन पर रोड लाइटें लगाई जाती हैं। नगर निगम ने इसके लिए सोमवार को टेंडर जारी किया। 25.99 लाख लाख रुपए से शहर के 70 पोल नए लगाए जाएंगे। इन सभी 70 पोलों को बदलने के लिए 25.99 लाख की निविदा बनाई गयी थी जिसे आयुक्त और मेयर दोनों ने मंजूर कर दिया है। नगर निगम प्रकाश व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य दिवाली से पहले पूरे करने के प्रयास चल रहे हैं। 70 पोल लगने के बाद इन पर लाइटें भी लगाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि निगम ने 3000 लाइटों का भी टेंडर किया था और लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

करीब 700 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। 2100 के ऊपर लाइटें वार्डों में लगाई जाएंगी। 100 लाइटें पीबीएम को आवंटित की गई हैं। कुछ लाइटें मुख्य मार्गों के लिए रखी गई हैं। लाइटें लगाने के लिए एक एप तैयार किया गया है। प्रत्येक लाइट को जीपीएस से जोड़ा जाएगा ताकि पता लग सके कि कितनी लाइटें लगी। कितनी काम कर रही हैं। मेयर सुशीला कंवर ने बताया कि दीवाली तक निगम शहर को अंधेरे से दूर रखने की कोशिश में जुटा है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी